फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikas thakur participated in world weightlifting championship

वर्ल्ड चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे हिमाचल के विकास ठाकुर

Sun, 03 Dec 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
vikas thakur participated in world weightlifting championship

हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसका आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में हो रहा है। इससे अब सबकी निगाहें विकास ठाकुर के प्रदर्शन पर टिकी हैं। 

विज्ञापन




इससे पहले विकास राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर सबको चकित कर चुके हैं। विकास ठाकुर इन दिनों अमेरिका में हैं। वे तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इस बार 94 किलोग्राम भार वर्ग में अपने जौहर दिखाएंगे। 
विज्ञापन


रविवार रात लगभग दस बजे उनका ग्रुप बी में मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में विश्व के लगभग 25 देशों के वेटलिफ्टर भाग ले रहे हैं। भारत की महिला मीराबाई चानू ने भी गत दिवस देश को 22 साल के बाद गोल्ड दिलाया है। अब विकास ठाकुर के प्रदर्शन को लेकर सबकी निगाहें टिक गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। चार साल बाद अगले साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो रहा है। क्वालीफाई करने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट विकास को पहले ही मिल चुका है। इस बार वह 94 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। 

एयरफोर्स में वारंट ऑफिसर हैं विकास

vikas thakur participated in world weightlifting championship

पिछली बार उन्होंने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य जीता था। विकास के पिता बृज ठाकुर ने बताया कि विकास ठाकुर रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

विकास ठाकुर हमीरपुर जिले की टौणी देवी तहसील के पटनौण गांव के निवासी हैं। उनका जन्म बृज ठाकुर के घर हुआ। पिता बृज ठाकुर वर्तमान में भारतीय रेलवे में ट्रेन इंचार्ज के पद पर सेवारत हैं, जबकि स्वयं विकास ठाकुर भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर के पद पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed