फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikas thakur of hamirpur set five national record in weightlifting

पांच नेशनल रिकॉर्ड के साथ विकास ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

Tue, 05 Dec 2017 12:38 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
vikas thakur of hamirpur set five national record in weightlifting

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित विश्व वेटलिफ्टंग चैंपियनशिप में हमीरपुर के गबरू ने पांच नए नेशनल रिकॉर्ड बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

विज्ञापन

























रविवार रात को साढ़े दस बजे हुए मैच में हालांकि विकास कोई पदक नहीं जीत पाए, लेकिन नए रिकॉर्ड के साथ उन्होंने देश का नाम जरूर रोशन किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में वे 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड माना जा रहा है। 
विज्ञापन


94 किलोग्राम भारवर्ग में विकास ने स्नैच में 155 किलोग्राम भार उठाया, जबकि क्लीन और जर्क में 196 किलो भार उठाया। इससे पहले भारत के वेटलिफ्टर का रिकॉर्ड स्नैच में 153 किलोग्राम रहा है।इसी तरह क्लीन जर्क में भारत का पुराना रिकॉर्ड 187 किलोग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नैच और क्लीन जर्क में नया रिकॉर्ड

vikas thakur of hamirpur set five national record in weightlifting

विकास ठाकुर ने स्नैच और क्लीन जर्क दोनों में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। कुल 351 किलोग्राम भार के साथ विकास भारत के शीर्ष भारोत्तोलक बन गए हैं। विकास ने स्नैच में 153 की जगह 155 किलो उठाकर पहला, क्लीन जर्क में 187 की जगह 192 के साथ पहले दूसरा रिकॉर्ड, दोनों के कुलयोग 347 के साथ

तीसरा, क्लीन जर्क में 196 नए रिकॉर्ड के साथ चौथा और कुलयोग 351 के साथ देश में पांच नए रिकॉर्ड बनाए। विकास का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 है। इसके लिए वे पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। पिछली बार उन्होंने 85 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की झोली में कांस्य पदक डाला था।

विकास हमीरपुर के पटनौण के रहने वाले हैं। वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं। विकास के पिता बृज ठाकुर ने बताया कि विकास ठाकुर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कोई पदक नहीं दिलवा पाए, लेकिन उन्होंने पांच नए नेशनल रिकॉर्ड बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कहा कि विकास का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed