{"_id":"5b124fc54f1c1ba46e8b5e25","slug":"vikas-pass-crpf-sub-inspector-grade-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, विकास बना सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
ऑल इंडिया की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, विकास बना सब इंस्पेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
मेहनत और दृढ़ निश्चय के बूते मंजिल मिल ही जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के विकास ठाकुर ने। सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ग्रेड की ऑल इंडिया परीक्षा में विकास ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विकास ने बीटेक करने के बाद सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
लिखित और मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद निकले परिणाम में वह अव्वल रहे हैं। विकास ने यह उपलब्धि अपने बलबूते हासिल की है। उन्होंने बिना कोचिंग के परीक्षा में अव्वल रहकर बता दिया है कि ऊंची उड़ान के लिए हौसलों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
सुंदरनगर के नौलखा गांव के रहने वाले विकास का मकसद देश सेवा करना है। विकास के पिता जोगेंद्र भंडारी बिजली बोर्ड के महादेव कार्यालय में तैनात हैं तथा माता मीना भंडारी गृहिणी हैं। विकास ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता-माता को दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिता उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे और माता स्नेह उन्हें हिम्मत देता था। आज परीक्षा पास करने से उन्हें काफी खुशी है। अब बस इंतजार है तो वर्दी का जिसका वह अक्सर सपना देखा करते थे।