फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vicky Rajta song Dunge Naluye on YouTube 1 crore 36 lakh views

विक्की के डुंगे नालुए ने तोडे़ रिकॉर्ड, यू-ट्यूब पर 1 करोड़ 36 लाख बार देखा

Mon, 29 Oct 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Vicky Rajta song Dunge Naluye on YouTube 1 crore 36 lakh views

हिमाचल प्रदेश के एक पहाड़ी लोकगीत ने यू-ट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शायद ही हिमाचली बोली का कोई लोकगीत ऐसा हो जिसे इतने दर्शक देख चुके हैं। इस पहाड़ी गीत के यू-ट्यूब पर 1 करोड़ 36 लाख बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


इसे शिमला जिले की कोटखाई तहसील के कलबोग क्षेत्र के नोहरा गांव के विक्की राज्टा ने गाया है। यू-ट्यूब पर जहां इस लोकगीत को देश और दुनिया सब जगह देखा जा रहा है, वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में शादी-विवाह में भी इस गीत पर लोग खूब ठुमके लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


30 वर्षीय विक्की राज्टा ने कहा कि इस गीत को उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रकाश नेगी के साथ बैठकर तैयार किया। इसे कुल्लवी और महासवीं बोलियों के सरल शब्दों में गाया गया। इसे संगीत राजीव नेगी ने दिया। विक्की ने कहा- मेरे स्वरों को नेगी के संगीत ने चार-चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले इस गीत का आडियो एक जनवरी 2017 को ऑनलाइन डाला गया। इसे लाखों दर्शकों ने सुना। इसके बाद इसका वीडियो यू-ट्यूब पर 19 अक्तूबर 2017 को अपलोड किया गया। इसने तो कमाल ही कर दिया। इसे अब तक एक करोड़ 36 लाख बार देखा जा चुका है। विक्की राज्टा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां श्यामी देवी को दिया। विक्की ने कहा कि मां लोकगायिका नहीं हैं, वह घर में गुनगुनाती रहती थीं।


अमेरिकी नागरिक भी यू-ट्यूब पर पहुंच गया राज्टा के घर
लोकगीत का शौकीन एक अमेरिकी नागरिक एलियट क्लाइलेस उनके घर ही पहुंच गया। वह दो सप्ताह तक उनके घर में रहा। इस लोकगीत को इटली, स्विटजरलैंड आदि देशों में भी वायरल किया जा चुका है। इसकी जानकारी यू-ट्यूब पर है। 

नए गीत ढाटू वाली भी काफी सफल रहा 
विक्की राज्टा के नए लोकगीत ढाटू वाली भी यू-ट्यूब पर छा गया है। इसे दो महीने पहले रिलीज किया गया और इसे 11 लाख बार देखा जा चुका है। 

देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed