फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VC of Himachal Technical University nominated for second time in IITTM

हिमाचल तकनीकी विवि के वीसी दूसरी बार आईआईटीटीएम में मनोनीत

Wed, 28 Aug 2019 10:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
VC of Himachal Technical University nominated for second time in IITTM
- फोटो : अमर उजाला

भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उपकुलपति प्रो. एसपी बंसल को दूसरी बार विशेषज्ञ सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भारत सरकार बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं। पूरे भारत के केवल पांच विशेषज्ञ सदस्य ही बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में मनोनीत हैं। उनकी इस नियुक्ति में विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। इससे पहले भारत सरकार के तत्कालीन पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने वर्ष 2016 में आईआईटीटीएम पर्यटन मंत्रालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में प्रो. एसपी बंसल को तीन वर्षों के लिए मनोनीत किया था।

विज्ञापन


पहले कार्यकाल के दौरान प्रो. एसपी बंसल समेत पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम के मार्गदर्शन में आईआईटीटीएम ने वर्ष 2018-19 में देश के 270 गंतव्यों पर भारत सरकार की 810 गतिविधियों को लागू कर स्वच्छ भारत, 4,21,200 पर्यटकों, विभिन्न हितधारकों और स्कूल/कॉलेज के छात्रों को शामिल कर स्वच्छता की जागरूकता योजना को रिकॉर्ड नौ महीने में पूरा किया है। विभिन्न राज्यों में चिकित्सा पर्यटन, स्वास्थ्य पर्यटन, एमआईसीई, विरासत और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमीनार, सम्मेलन, संगोष्ठी और राउंड टेबल कार्यशालाएं करवाई गईं।
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में शिलांग और बोधगया में दो नए केंद्र खोले गए। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पेशेवर पर्यटक गाइड को प्रशिक्षित करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रशिक्षण दिया गया था। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की हुनर से रोजगार तक योजना भी देश के विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक लागू की गई। प्रो बंसल विभिन्न वर्षों तक पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्थापक अध्यक्ष और निदेशक रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed