{"_id":"5d31e1138ebc3e6cec0c7a55","slug":"vasudha-sood-became-dsp-after-posted-as-bdo-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ रहीं कांगड़ा की वसुधा सूद बनीं डीएसपी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बीडीओ रहीं कांगड़ा की वसुधा सूद बनीं डीएसपी
Fri, 19 Jul 2019 08:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
वसुधा सूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा में विकास खंड अधिकारी रहीं वसुधा सूद 29 जुलाई से डीएसपी के पद पर सेवाएं देंगी। वसूधा सूद एचएएस की सिविल परीक्षा में लोहा मनवा कर डीएसपी के पद पर पहुंची हैं।
विज्ञापन
ये कांगड़ा जिले के पालमपुर की रहने वाली हैं। वसुधा इससे पहले विकास खंड चौंतड़ा में करीब तीन वर्ष तक बीडीओ के पद पर रही हैं। पंजाब पुलिस अकादमी में पुलिस का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद डीएसपी के पद पर तैनात होने जा रही हैं।
विज्ञापन
वसुधा ने वर्ष 2015 में एचएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर बतौर बीडीओ अपनी पहली तैनाती विकास खंड चौंतड़ा में दी थी। वर्ष 2018 में प्रशासनिक सेवाओं में प्रदेश में छठे स्थान में रहने के बाद उनकी पदोन्नति पुलिस के डीएसपी के पद पर हुई।
विज्ञापन
17 जुलाई को अकादमी की आखिरी पासिंग परेड में शामिल होकर वह अपने घर पालमपुर लौट आई हैं तथा इसी माह मंडी जिले में डीएसपी के पद पर तैनाती देगी।
वसुधा सूद का कहना है कि उन्हें इस मकाम तक पहुंचाने के लिए पिता रविंद्र कुमार सूद, माता विभा सूद, बहन स्वाति सूद और दोस्त सिद्धार्थ सूद का अहम योगदान रहा है। अध्यापिका मीना सूद ने भी उन्हें प्रेरित किया।