फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vaishali sen selected as a lieutenant in indian army

बेटी ने छुआ आसमां, कमीशन पास कर बनी लेफ्टिनेंट

Thu, 02 Feb 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा) Updated Thu, 02 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
vaishali sen selected as a lieutenant in indian army

हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसूर की ग्योरा पंचायत की वैशाली सेन ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का कमीशन पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वैशाली अपनी परिवार की चौथी पीढ़ी की सदस्य हैं जो देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुई हैं। वैशाली के परदादा स्व. बलाकू सिंह और दादा स्व. चंदा सिंह क्रमश: प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल होने का गौरव हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन


वैशाली ने अपनी शिक्षा पिता सतीश कुमार के सेवाकाल के दौरान केंद्रीय स्कूलों से हासिल की। जमा दो की शिक्षा केंद्रीय स्कूल अखनूर से हासिल कर आर्मी नर्सिंग कॉलेज जालंधर से बीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की। वैशाली ने अपनी कामयाबी का श्रेय अध्यापकों और अपने परिजनों को दिया है। वैशाली सेन एयरफोर्स अस्पताल गोरखपुर में पहली पोस्टिंग में तैनात होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed