{"_id":"60f30a4e8ebc3e5f0d342d1f","slug":"two-farmers-of-himachal-honored-with-national-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के दो किसान राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के दो किसान राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Sat, 17 Jul 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर/पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर/पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:22 PM IST
सार
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. हरेंद्र कुमार चौधरी और कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने दोनों किसानों को बधाई दी है।
विज्ञापन
किसान हरिमन शर्मा और संजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफगानिस्तान और दुबई में लाखों की नौकरी के पैकेज छोड़ खेतों की राह पकड़ने वाले सुंदरनगर के संजय कुमार और बिलासपुर के गांव पन्याला के हरिमन शर्मा को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया है। सुंदरनगर के पलौहटा गांव निवासी युवा किसान संजय को कृषि के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. हरेंद्र कुमार चौधरी और कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने दोनों किसानों को बधाई दी है।
विज्ञापन
संजय बेरोजगारों के लिए रोजगार भी मुहैया करवा रहे हैं। एम कॉम तक की पढ़ाई करने वाले संजय कुमार 2010 से 2014 तक विदेश में रहे। इसके बाद गांव लौटे तो खेतीबाड़ी करने की सोची। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के वैज्ञानियों से चर्चा करने के बाद विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी 12 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी को मजबूती प्रदान कर इसे कमाई के बेहतर साधन में बदल दिया। संजय कुमार 560 वर्गमीटर के चार पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जियां उगा रहे हैं। उधर, हरिमन शर्मा ने गर्म इलाकों में उगने वाली सेब की कई किस्में तैयार की हैं। उनका सेब दिल्ली तक में उगाया जा रहा है।
विज्ञापन