{"_id":"59c2113d4f1c1b1b688b58e8","slug":"three-beauties-of-himachal-in-miss-india-egjortic-compition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया एगजोर्टिक में छाईं हिमाचल की तीन सुंदरियां","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस इंडिया एगजोर्टिक में छाईं हिमाचल की तीन सुंदरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू की तीन बेटियों ने मिस इंडिया एगजोर्टिक में हुस्न के जलवे बिखरते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। चंडीगढ़ में आयोजित इस ब्यूटी पीजेंट में कुल्लू की भावना उप्पल, नविता गौतम और पल्लवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अवार्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
मिस इंडिया एगजोर्टिक के 13वें सीजन में कुल्लू की तीन बेटियों ने अलग-अलग खिताब जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। ब्यूटी पीजेंट के लिए ऑनलाइन नामांकन भरे गए थे। इसमें हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इन प्रतिभागियों में से 10-10 युवा-युवतिायों का चयन किया गया। इन सभी प्रतिभागियों को बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने ग्रूम किया। ग्रूमिंग सेशन के बाद सभी प्रतिभागियों को चंडीगढ़ में फिनाले में हुनर का प्रदर्शन किया। रैंप में उतरी कुल्लू की तीन युवतियों के प्रदर्शन पर जज भी फिदा हुए और उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
फिनाले में कुल्लू महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भावना उप्पल ने मिस इंडिया एगजोर्टिक बेस्ट एस्पायरिंग मॉडल 2017, नविता गौतम मिस इंडिया एगजोर्टिक, पल्लवी मिस इंडिया एगजोर्टिक बेस्ट पर्सनैलिटी का खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की।
विजेता प्रतिभागियों को वॉडियो सांग, पंजाबी मूवीज और बॉलीवुड मूवीज में मौका दिया जाएगा। साथ ही अलग-अलग ब्रैंड, स्पीटजोल रियलिटी शो में भी काम करने का मौका मिलेगा। विजेता प्रतिभागियों को बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों के साथ स्टेज शेयर करने का अवसर भी दिया जाएगा।
उधर, कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल नंद लाल शर्मा ने कहा कि भावना ने कुल्लू कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के समारोह में भी उसे सम्मानित किया जाएगा।