{"_id":"5d8f757a8ebc3e93cf657530","slug":"this-apple-variety-of-shimla-s-apple-grower-prem-chauhan-received-a-special-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के बागवान प्रेम चौहान की इस सेब किस्म को मिला विशेष अवार्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शिमला के बागवान प्रेम चौहान की इस सेब किस्म को मिला विशेष अवार्ड
Sat, 28 Sep 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
बागवान प्रेम चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रिज मैदान पर आयोजित सेब उत्सव का शनिवार को समापन हो गया। सेब उत्सव में कोटखाई जलटार के बागवान प्रेम चौहान को सेब की ऐप्स किस्म विकसित करने के लिए विशेष अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा सेब के अन्य किस्मों के लिए उन्हें नौ अन्य पुरस्कार भी मिले। निदेशक उद्यान विभाग एमएल धीमान ने बताया कि सेब उत्सव में 334 बागवानों ने विभिन्न किस्में प्रदर्शित कीं, जिसके तहत 40 बागवानों को प्रथम, 32 बागवानों को द्वितीय तथा 27 बागवानों को तृतीय और 27 को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में सेब की 27 किस्मों को प्रदर्शित किया गया। एचपीएमसी की प्रबंध निदेशक डॉ. देवा श्वेता बनिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दो दिवसीय सेब उत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, एचपीएमसी तथा होटल प्रबंधन संस्थान कुफरी व अन्य विभागों के सहयोग से किया गया। मेले के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा सेब से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सेब बाहुल्य क्षेत्रों के बागवानों ने उन्नत किस्म के सेब प्रदर्शित किए। उत्सव के दौरान पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए आरकेएमवी की जमुना गुरुंग, फाइन आर्ट कॉलेज के परमपाल सिंह, प्रदेश विश्वविद्यालय के राकेश कुमार और फाइनल आर्ट कॉलेज के शिवदीप सिंह और विकास को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में सेब उत्सव को सफल बनाने के लिए रेलवे स्टेशन शिमला के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी, उद्यान विभाग, आर्मी हेरिटेज म्यूजिम अनाडेल, निदेशालय स्वास्थ्य सुरक्षा, चैप्सली स्कूल को मेले में सहयोग के लिए सम्मानित किया। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसोसिएशन के के अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने बताया कि सेब उत्सव में पर्यटन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी, सैलानियों के लिए बगीचों की सैर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक सुशील जस्टा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन