कौन बनेगा करोड़पति में सरकारी स्कूल की शिक्षक ने जीते 6 लाख 40 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में शिमला के सरकारी स्कूल संधू की अध्यापिका ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते हैं। प्रीति किमटा 23 और 24 अगस्त को ऑनलाइन इस शो में भाग लेने के लिए चयनित हुईं।
नौ सितंबर को शो में हिस्सा लिया और अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया। प्रीति ने तीसरे सवाल पर पहली लाइफलाइन ले ली। इसके बाद प्रीति सवालों का जवाब देती रहीं और दूसरी लाइफलाइन का प्रयोग भी किया। 11वें सवाल का जवाब प्रीति को नहीं आया।
कोई लाइफलाइन न होने के कारण प्रीति ने छह लाख 40 हजार रुपये के साथ शो छोड़ने का फैसला लिया। शो में जीती राशि से प्रीति केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी।
प्रीति ने कहा कि इसके अलावा इन पैसों घूमने पर खर्च करेंगी और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करेंगीं। प्रीति ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि शो में हिस्सा लेंगी और अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा होगा। शो में हिस्सा लेने के बाद वे मशहूर हो गई हैं।
प्रीति का हौसला बढ़ाने को अमिताभ ने सुनाई कविता
शो के दौरान अध्यापिका प्रीति किमटा का हौसला बढ़ाने के लिए बिग बी ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाई। दरअसल एक सवाल के जवाब को लेकर प्रीति असमंजस में थी। इस पर अमिताभ बच्चन ने कविता सुना हौसलाफजाई की।
अमिताभ से मिलना वाला पल हमेशा याद रहेगा
प्रीति ने कहा कि उनका सपना था कि कभी अमिताभ बच्चन के साथ मिलूं। शो में यह सपना पूरा हो गया। अमिताभ बच्चन से मिलना जिंदगी भर याद रहेगा। अब वे खुद को फिल्म स्टार से कम नहीं समझ रही हैं।