{"_id":"57d5868b4f1c1b040d3172cb","slug":"tanya-negi-air-hostess-in-air-india-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेटी ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 16 Sep 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
तान्या ने माता-पिता का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। बटी की उपलब्धि पर परिवार सहित शहर वासियों में खुशी का माहौल है। रामपुर की बेटी तान्या नेगी का चयन एयर इंडिया एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस हुआ है। तान्या नेगी के चयन पर परिवार सहित शहर वासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
युवती के पिता आनंद नेगी पेशे से बागवान हैं और माता रक्षा नेगी बिजली बोर्ड में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री तान्या ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल रामपुर से की और उसके बाद कक्षा छठी से जमा दो की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग से पूरी
विज्ञापन
करने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से पर्यटन विभाग में बीएससी की। तान्या ने कड़ी मेहनत कर एयर इंडिया में चयन पाया है। उन्हें अपनी पुत्री पर गर्व है। रामपुर शहर के राम भगत, सबीर दास, अशोक नेगी, तेनजिंन नेगी सहित अन्य लोगों ने उन्हें शहर का नाम रोशन करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन