{"_id":"5d9732928ebc3e93ab3b87b5","slug":"tanisha-from-kinnaur-panchayat-pradhan-honored-in-national-kabaddi-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगी किन्नौर की तनीशा, पंचायत प्रधान ने किया सम्मानित","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगी किन्नौर की तनीशा, पंचायत प्रधान ने किया सम्मानित
Fri, 04 Oct 2019 05:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
तनीशा नेगी को पंचायत ने सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला किन्नौर के उरनी स्कूल की छात्रा तनीशा नेगी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद इस छात्रा ने अपनी प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
उरनी पंचायत से संबंध रखने वाली किसान की बेटी तनीशा नेगी का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तनीशा छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
ऊना के सलोह स्कूल में 25 से 28 सितंबर तक हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तनीशा के शानदार प्रदर्शन के आधार उनका चयन हुआ है। पंचायत प्रधान गीता नेगी ने तनीशा को सम्मानित किया है। तनीशा के पिता मदन सिंह नेगी किसान हैं, जबकि माता नीलम मेहता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
तनीशा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य सतीश नेगी, डीपीई जसमोहन नेगी, पीईटी सोनी भंडारी और बॉक्सिंग कोच अशोक नेगी को दिया है। उरनी पंचायत की संजना पुत्री सीताराम भी पाइका के तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।
अंजू देवी पुत्री कपिल देव भी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। बनवारी लाल मेहता, पूर्व प्रधान भगत सिंह नेगी, गंगा देव, रूपलाल, सुनकेशा, महेश कुमारी, राजकुमार, प्रेम देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने तनीशा को शुभकामनाएं दी हैं।