{"_id":"5a1ebad74f1c1bb6678bed42","slug":"tamanna-sharma-of-solan-won-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता में जीता सोना","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता में जीता सोना
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन यूथ फेडरेशन की ओर से करवाई गई अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता कर्नाटक में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में एशिया के 8 देशों सोमालिया, अफगानिस्तान, वियतनाम, ईरान, कंबोडिया, यमन, इथोपिया, लेसोघो और भारत की टीमों ने खिलाड़ियों ने अद्भुत योगासनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय कोच रमन शर्मा की अगुवाई में तमन्ना शर्मा, चंदन भट्टाचार्य, अक्षय गर्ग, अभय गर्ग, रणजीत और तासी ने भारतीय टीम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
प्रदेश की तमन्ना शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त करके हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। जबकि अक्षय गर्ग व अभय गर्ग ने पांचवां स्थान एवं चंदन ने छठा स्थान प्राप्त करके मेरिट में स्थान पाया।
विज्ञापन
एसोसिएशन योग फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल कर्नाटक धर्मस्थल के धर्माधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र हेगड़े केंद्रीय आयुष मंत्री पदयासो नाईक एवं विश्व गुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
योग फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय कोच रमन शर्मा ने बताया कि तमन्ना की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
दावा किया कि तमन्ना हिमाचल की पहली बेटी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर तमन्ना शर्मा को सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।