फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Surya Sharma Played Pasha Khan Role in sony TV Maharana Pratap Serial.

‘पाशा खान’ के नाम से मशहूर हुआ ये हिमाचली स्टार

Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
Surya Sharma Played Pasha Khan Role in sony TV Maharana Pratap Serial.

‘पाशा खान’ ने हिमाचल के हमीरपुर में अपने परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। जी हां, हमीरपुर जिले के गांव बीड़ बगेहड़ा के गबरू सूर्या शर्मा ने सोनी टीवी पर सीरियल ‘महाराणा प्रताप’ में पाशा खान का किरदार निभाकर अपने परिवार और जिले का नाम देश भर में चमकाया है।

विज्ञापन


सूर्या अभी तक आधा दर्जन टीवी सीरियल और कई प्ले में काम कर चुके हैं। 26 वर्षीय सूर्या शर्मा ने अपनी कामयाबी के लिए पिता अश्वनी कुमार को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई में मुकाम हासिल करने के लिए पिता ने एक मार्गदर्शक बनकर हर कदम पर साथ दिया।
विज्ञापन


सूर्या वर्तमान में बालाजी फिल्म प्रोडक्शन में एकता कपूर के साथ एक वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह रितिक रोशन के साथ एक विज्ञापन में भी काम कर चुके हैं। 27 फरवरी 1990 को जन्मे सूर्या ने डीएवी स्कूल हमीरपुर से दसवीं तक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने डीएवी चंडीगढ़ सेक्टर-8 से जमा दो और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई की है। ढाई साल पहले मुंबई पहुंचकर बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल मुंबई से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद छोटे पर्दे पर छा गए।


इन प्रसिद्ध टीवी सीरियल में किया काम
सूर्या शर्मा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल महाराणा प्रताप में पाशा खान, एपिक चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल कही सुनी, सोनी टीवी पर रिपोर्ट्स में किशन जय सिंघानिया, जी टीवी पर काला टीका में आर्यन (नेगेटिव किरदार), सोनी टीवी पर ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा स्पैंडन थियेटर कंपनी में एक कलाकार के रूप में दो थियेटर और टीसीटी में प्रोडक्शन मेंबर के रूप में थियेटर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed