फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sunil sharma of sirmour won medal in 217 km race in brazil

ब्राजील में चमका हिमाचल का बेटा, 217 किलोमीटर लंबी दौड़ में हासिल किया ये स्थान

Mon, 05 Feb 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 05 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
sunil sharma of sirmour won medal in 217 km race in brazil

ब्राजील में अल्ट्रा मैराथन फॉर 135 माइल्स दौड़ को क्वालीफाई करने वाले सुनील शर्मा देश के तीसरे धावक बन गए हैं। दौड़ के शुरूआती दौर में ही चोटिल होने के बावजूद भी सुनील ट्रैक से नहीं हटे। उन्होंने 51 मिनट पहले ही 217 किलोमीटर लंबी दौड़ को पूरा कर लिया। 

विज्ञापन


हालांकि, सुनील का 36वां रैंक रहा। दौड़ को क्वालिफाई करने के साथ ही उनका सिलेक्शन अब वर्ल्ड रेस के लिए भी हो गया है। इसी साल जुलाई माह में यूएस में यह दौड़ होगी। 170 धावकों के बीच दौड़े सुनील शुरूआती दौर में टॉप-7 में चल रहे थे। 
विज्ञापन


लेकिन, 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते ही वह चोटिल हो गए। घुटने में चोट लगने के कारण एक बार सुनील को लगा कि वह अब दौड़ को पूरी नहीं कर पाएंगे। लेकिन, फिर भी वह ट्रैक से नहीं हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर सुनील शर्मा ने ये कहा

sunil sharma of sirmour won medal in 217 km race in brazil

ट्रैक पर काफी चुनौतियों के बावजूद सुनील ने 48 घंटे की दौड़ को 47 घंटे 9 मिनट में पूरा कर दिया। उधर, सुनील ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके प्रशंसकों की दुआएं काम आई हैं। 

सुनील शर्मा ने बताया कि ब्राजील में ज्यादातर मांस का ही प्रयोग किया जाता है। शाकाहारी होने के नाते उन्होंने मांसाहारी भोजन को हाथ तक नहीं लगाया। दौड़ के दौरान भी वह फलाहार पर ही केंद्रित रहे।

उन्होंने बताया कि पहले 217 किलोमीटर दौड़ 60 घंटे में पूरी करनी होती थी। लेकिन अब दौड़ को 48 घंटे में पूरा करने का टारगेट है। इस दौड़ को पूरा करने वाले वह तीसरे भारतीय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed