{"_id":"5a47422f4f1c1b0d698c4fc8","slug":"sunil-kumar-to-take-part-in-cross-country-race-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में दौड़ेगा हिमाचल के किसान का बेटा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में दौड़ेगा हिमाचल के किसान का बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में 14 जनवरी को होने वाली पांच हजार मीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में चंबा जिला का युवक भी दौड़ेगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जटकरी से ताल्लुक रखने वाले किसान के बेटे सुनील कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के सौजन्य से 15 दिसंबर को बारगाह मैदान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुनील कुमार पुत्र रिखनू राम ने पहला स्थान हासिल किया था।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सुनील कुमार का चयन कुल्लू में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 26 दिसंबर को हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
इसमें अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए सुनील कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद धावक का चयन गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
धावक सुनील गोवा में पांच हजार मीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेहा। वर्तमान समय में सुनील कुमार चंबा कॉलेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर में शिक्षा हासिल कर रहे हैं। सुनील कुमार के पिता किसान है और माता बीना देवी गृहिणी हैं।