फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunil kumar of kangra selected for National Teacher Award

कांगड़ा के सुनील को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Tue, 28 Aug 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Aug 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sunil kumar of kangra selected for National Teacher Award

कांगड़ा जिला की ज्वालामुखी तहसील की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल में तैनात जेबीटी शिक्षक सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इन्हें 50 हजार का नकद पुरस्कार, सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार सितंबर को देश भर के चयनित शिक्षकों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश से इस बार तीन नाम भेजे थे। हिमाचल के कोटे में तीन पुरस्कार थे लेकिन दो शिक्षकों के नाम पुरस्कार की दौड़ में पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हिमाचल के हिस्से में इस बार सिर्फ एक ही पुरस्कार आया है। शिक्षा विभाग ने कांगड़ा के सुनील कुमार के अलावा मंडी जिला से दो शिक्षकों रमेश चंद और अनिल कुमार को पुरस्कार देने की सिफारिश की थी।

सुनील की उपलब्धियां

Sunil kumar of kangra selected for National Teacher Award

पाठशाला में नामांकन बढ़ाने में अहम भूमिका, झुग्गी-झोंपड़ी के 45 बच्चे स्कूल पहुंचाए।पाठशाला में विकसित किया हर्बल गार्डन, बैग रहित स्कूल बनाया, पाठशाला ने स्वच्छता और अवशिष्ट प्रबंधन में राज्य भर में पहला पुरस्कार हासिल किया

स्मार्ट क्लास रूम, वाई-फाई परिसर, अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत, वीडियो कांफ्रेंस सुविधा सहित कई अभिनव गतिविधियों की शुरुआत की सुनील कुमार गांव कोपड़ा डाकखाना चौकाठ तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के निवासी हैं।

इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी और डिप्लोमा इन स्पेशल एजूकेशन किया है। वर्ष 2000 में सुनील कुमार ने शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देना शुरू किया।

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आज चुने जाएंगे शिक्षक

Sunil kumar of kangra selected for National Teacher Award

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नाम मंगलवार को तय होंगे। मंगलवार दोपहर ढाई बजे प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चयन कमेटी की बैठक होगी।

राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आए आवेदनों की छंटनी कर 27 शिक्षकों को चुना जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए ब्लाक और जिला स्तर से छंटनी कर आवेदन भेजे गए हैं। 

मुख्याध्यापक अजय को मिलेगा शिक्षक श्री सम्मान

Sunil kumar of kangra selected for National Teacher Award

राजकीय उच्च पाठशाला कडेड के मुख्याध्यापक अजय कुमार को शिक्षक श्री सम्मान से नई दिल्ली में पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समरसत्ता मंच की ओर से होने वाले शिक्षक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन के भव्य कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री को मुख्यातिथि का आमंत्रण पत्र लेकर एक सांस्कृतिक शिष्टमंडल प्रधानमंत्री कार्यालय जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया है।

शिक्षक अजय कुमार का प्रस्ताव पत्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मोहम्मद शब्बीर ने मंच को भेजा है। सात दिन और चार कमेटियों ने दस हजार से अधिक नामांकन पत्रों में से देश भर के प्रथम चरण में 131 शिक्षकों को शिक्षक श्री अवार्ड के लिए चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed