{"_id":"5bf7a9f9bdec224180576cb0","slug":"sumit-passed-indian-engineering-services-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी मेहनत और जज्बे से सुमित बने आईईएस अधिकारी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कड़ी मेहनत और जज्बे से सुमित बने आईईएस अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मेहनत तथा जज्बा हो तो सपने जरूर साकार होते हैं। ऐसा ही कारनामा नूरपुर विकास खंड की पंचायत सुलियाली के भराड़ी गांव के सुमित कटोच ने कर दिखाया है। कटोच ने अपने सपने को पूरा करने के लिए नौकरी तक छोड़ दी और बिना कोचिंग लिए हुए आईईएस परीक्षा पास की।
विज्ञापन
सुमित कटोच का बचपन से ही आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज) अधिकारी बनने का सपना था। सुमित पुत्र यशपाल ने 2015 में इलाहाबाद से एनआईटी मेकेनिकल में बीटेक की थी। उसी दौरान गेट उत्तीर्ण कर उनका चयन भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में हुआ। कॉरपोरेशन में 2 साल काम करने के बाद सुमित ने नौकरी छोड़ने के बाद आईईएस की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की तथा 2018 में आईईएस परीक्षा को सुमित ने उत्तीर्ण किया।
विज्ञापन