{"_id":"5d332ac98ebc3e6ca86827f9","slug":"sumit-of-kangra-appointed-assistant-commandant-in-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सुमित बीएसएफ में बने सहायक कमांडेंट","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के सुमित बीएसएफ में बने सहायक कमांडेंट
Sat, 20 Jul 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरा (कागड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरा (कागड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर उपमंडल की भगेहतर पंचायत बधाल निवासी सुमित कुमार सीमा सुरक्षा बल में बतौर असिस्टेंट कमांडर नियुक्त हुए हैं। सुमित के माता-पिता ने सुमित को बीएसएफ अकादमी ताकेनपुर, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में पासिंग आउट परेड में बैज लगाकर अलंकृत किया। समारोह में सुमित के पिता हरि सिंह, माता कौशल्या देवी, पत्नी सपना, बेटा ईशान और संजू भी शामिल रहे। सुमित की जमा दो तक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलू से हुई। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से वाणिज्य में स्नातक की।
विज्ञापन
देशसेवा के प्रति लग्न के चलते उन्होंने बीएसएफ में बतौर उप निरीक्षक नियुक्ति पाई और तीन साल निरीक्षक रहे। तीन साल बाद कमीशन उत्तीर्ण कर अब बतौर असिस्टेंट कमांडेंट नियुक्ति पाई है। सुमित के पिता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता गृहिणी हैं। भगेहतर की प्रधान बिमला देवी, उपप्रधान राकेश चौधरी, कोटलू के प्रधान रवि पटियाल, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश, हवलदार करतार चंद, मदनलाल, हवलदार तोताराम, सतीश आर्य, काका कश्यप, राजकुमार, अभिनव कटोच और दिनेश पटियाल ने परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन