फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sulakshana joined indian army as a lieutenant

डिपो होल्डर की बेटी ने रोशन किया नाम, सेना में बनी लेफ्टिनेंट

Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
sulakshana joined indian army as a lieutenant

शहर चंबा की बेटी सुलक्षणा भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हैं। पापा की लाडली ने इस उपलब्धि से जहां जिले का नाम रोशन हुआ है वहीं, सुलक्षण के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। नगर परिषद चंबा के वार्ड सुल्तानपुर के मुहल्ला माई का बाग की निवासी सुलक्षणा का भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।

विज्ञापन


सुलक्षणा ने महर्षि दयानंद उच्च विद्यालय चंबा में दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) में जमा दो की परीक्षा पास की। इसके बाद सुलक्षणा ने माता पद्मावति नर्सिंग कॉलेज में बीएससी की परीक्षा वर्ष 2016 में उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


इसके बाद सुलक्षणा ने करीब एक वर्ष तक गुरुग्राम मेदांता मेडिसीटी संस्थान में बतौर नर्सिंग संकाय में सेवाएं दी। अब भारतीय सेना में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से उनके परिवार और पूरे वार्ड में खुशी का माहौल है। सुलक्षण के पिता पुष्पनाथ धीमान मोहल्ला माई का बाग में डिपो होल्डर हैं और माता कांता देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलक्षणा के पिता पुष्पनाथ धीमान ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई-लिखाई में पहले से ही कुशाग्र रही है। पापा की लाडली का शुरू से ही मेडिकल क्षेत्र में ही भविष्य बनाने का सपना था। इसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया है।


सुलक्षणा की छोटी बहन एकता राजकीय महाविद्यालय चंबा में बीकाम फाइनल सेमेस्टर की छात्रा है। वहीं भाई अभिषेक धीमान दस जमा एक कॉमर्स संकाय के छात्र हैं। सुलक्षणा 26 फरवरी 2018 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना कार्यभार संभालेंगी। सुलक्षणा की इस उपलब्धि पर सुल्तानपुर वार्ड के बाशिंदे भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed