{"_id":"58fcbc564f1c1bb3748b52f2","slug":"sukriti-topped-in-3rd-year-exams-of-ayurveda-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने रोशन किया नाम, परीक्षा में किया टॉप","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेटी ने रोशन किया नाम, परीक्षा में किया टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमाड़ (कांगड़ा)
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा की तहसील जवाली की भरमाड़ निवासी सुकृति शर्मा ने गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी होशियारपुर के तहत चलने वाले माई भागो आयुर्वेदिक कन्या महाविद्यालय में टॉप किया है। उन्होंने तृतीय वर्ष की परीक्षा में 822 अंक लेकर हिमाचल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
सुकृति शर्मा के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड़ में प्रवक्ता और माता शास्त्री के पद पर तैनात हैं। सुकृति शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ताया, पिता-माता और अध्यापकों को दिया है। सुकृति का लक्ष्य एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज के जरूरतमंद तबके की सेवा करना है।
विज्ञापन