फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Subrat Soni Become sub lieutenant in Indian Navy.

नेवी में सब लेफ्टिनेंट बना देवभूमि के छोटे से गांव का ये बेटा

Wed, 30 Nov 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Subrat Soni Become sub lieutenant in Indian Navy.

हिमाचल के हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भिड़ा के सुब्रत सोनी ने गांव और परिवार वालों का नाम रोशन किया है। वह भारतीय नेवी में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। सुब्रत सोनी से इंडियन नेवल अकादमी एंजिमाला, केरल से पासआउट हुए हैं।

विज्ञापन


सुब्रत की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सुब्रत सोनी की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सलासी, हमीरपुर में हुई। जमा दो की परीक्षा सुब्रत ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से पास की। इसके बाद सुब्रत सोनी ने इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन


बाद में सुब्रत का चयन इंडियन नेवल अकादमी एंजिमाला, केरल में हुआ। यहां से सुब्रत 26 नवंबर को बतौर सब लेफ्टिनेंट पासआउट हुए। सुब्रत 25 दिसंबर 2016 को कोचीन में इंडियन नेवी में बतौर सब लेफ्टिनेंट अपना पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासिंग आउट परेड के दौरान सुब्रत शर्मा के साथ पिता सुशील कुमार सोनी, माता अंजना सोनी, बहन श्रावस्ती सोनी, दादा लाला जगदीश चंद, ताया डा. बीडी सोनी, चाचा डा. सुरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे। वहीं डीएवी स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने सुब्रत सोनी के चयन पर उसे और उसके परिवार को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed