{"_id":"5a6db6d24f1c1b8e238b536c","slug":"student-of-shimla-muskan-won-pratham-udaan-ideal-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की ये बेटी बनी ‘प्रथम उड़ान आइडल’, 170 प्रतिभागियों को पछाड़ा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की ये बेटी बनी ‘प्रथम उड़ान आइडल’, 170 प्रतिभागियों को पछाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी ने पंचकूला में दृष्टिबाधित गायकों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिमला की छात्रा मुस्कान प्रथम पुरस्कार जीतकर ‘प्रथम उड़ान आइडल’ बनी हैं।
विज्ञापन
दृष्टि बाधित जनों की ओर से संचालित वेब रेडियो ‘रेडियो उड़ान’ के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुस्कान ने दो गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में दक्षिणी राज्यों से लेकर असम, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित अन्य राज्यों के 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मुस्कान को प्रथम पुरस्कार में 31 हजार रुपये नकद और संगीत के वाद्ययंत्र दिए गए हैं। शिमला जिले के चिड़गांव की रहने वाली मुस्कान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संगीत में एमए कर रही हैं। मुस्कान ने स्कूली शिक्षा पोर्टमोर स्कूल से हासिल की है।
विज्ञापन
मुस्कान की सफलता पर उमंग फाउंडेशन ने उन्हें बधाई दी है। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मुस्कान हिमाचल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में कई बार गायन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और वॉयस ऑफ हिमालय के जूनियर वर्ग की विजेता भी रह चुकी हैं।