फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Story of body builder veeru

कई साल धक्के खाने के बाद वीरू को मिली मंजिल, आर्मी ने दिया मान

Wed, 24 Aug 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 24 Aug 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
Story of body builder veeru

बॉडी बिल्डिंग में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले मिस्टर इंडिया वीरू की मेहनत को कर्नाटक में सैन्य अधिकारियों ने तराशा है। सेना के अधिकारियों ने ऊना के जखेड़ा गांव से संबंध रखने वाले इस युवा को स्पोर्ट्स कोटे से हवलदार रैंक पर भर्ती किया है। वर्तमान में वीरू ट्रेनिंग आरटी सेंटर नासिक में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन


वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू को काफी वर्ष धक्के खाने के बाद मंजिल मिल ही गई। ट्रेनिंग के दौरान मिली छुट्टी के दिनों के घर आए वीरू ने चताड़ा मोड़ स्थित एक रिजॉर्ट में हिमाचल के सबसे बड़े जिम को स्थापित करने में भी अपना अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बॉडी बिल्डिंग जैसे खेल का चुनाव किया। आर्थिक मदद के लिए हिमाचल सरकार के साथ सांसद अनुराग ठाकुर तक गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाए। ऐसे में वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई जहाज की टिकट के पैसे तक नहीं थे

Story of body builder veeru

उनके पास न तो हवाई जहाज की टिकट के पैसे थे और न ही डाइट का ठीक प्रबंधन हो पाया। इससे निराश वीरू ने अपना खर्चा चलाने के लिए ऊना के एक जिम में नौकरी की। इस दौरान भी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जाना नहीं छोड़ा।

कर्नाटक में बॉडी बिल्डिंग की एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान सेना के अधिकारियों ने वीरू का चयन किया। वह अब आर्मी की ओर से बॉडी बिल्डिंग के जौहर दिखाएंगे।

वह 18 और 19 दिसंबर को सिकंदराबाद में होने वाली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed