{"_id":"575ce9f14f1c1b0e369c55f9","slug":"special-interview-with-singer-arshpreet-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायकी में खूब नाम कमाया, अब एक्टिंग की चाह","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
गायकी में खूब नाम कमाया, अब एक्टिंग की चाह
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
अर्शप्रीत कौर जल्द सिल्वर स्क्रीन पर अदाकारी करती नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक कई हिट फिल्मों के लिए प्ले बैक सिंगिंग कर चुकीं अर्शप्रीत कौर जल्द सिल्वर स्क्रीन पर अदाकारी करती नजर आएंगी। बॉलीवुड में अपनी गायकी का लोहा मनवाने के बाद अब वह एक्टिंग में हाथ आजमाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
शनिवार को शिमला समर फेस्टिवल के आखिरी दिन स्टार नाइट में परफार्म करने पहुंचीं अर्शप्रीत ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि जाने-माने अभिनेता और निर्देशक जिम्मी शेरगिल ने उन्हें फिल्म में एक्टिंग का ऑफर दिया था, लेकिन उस समय इसके लिए तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन
इसलिए इनकार कर दिया। आज वह प्ले बैक सिंगिंग में मुकाम हासिल कर चुकी हैं। अब एक्टिंग में नाम कमाने की तमन्ना है। कहा कि गायकी के लिए उनका जुनून कभी खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
बचपन से ही वह प्लेबैक सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। देश के हर राज्य में प्रस्तुति देने के साथ कनाडा, अमेरिका, दुबई, इजराइल और सिंगापुर में भी स्टेज शो कर चुकी हैं।
शिमला की ऑडियंस पूरे दुनिया में बेस्ट
अर्शप्रीत कौर ने कहा कि शिमला की ऑडियंस का उन्हें बेस्ट रिस्पांस मिलता है। वह समर फेस्टिवल में दूसरी बार प्रस्तुति दे रही हैं। यहां बार-बार आना अच्छा लगता है।
‘प्यार न करियो’ से कॅरियर की शुरुआत
अर्शप्रीत ने कॅरियर की शुरुआत पंजाबी एलबम ‘प्यार न करियो’ से की। रिएलिटी शो आवाज पंजाब दी, वाइस ऑफ इंडिया और सारेगामापा से गायन क्षेत्र में पहचान बनाई। पंजाबी फिल्म 1947 टू 1984 में भी आवाज दी है।
लता और आशा के गानों से मिली प्रेरणा
बचपन से ही लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उस्ताद गुलाम अली खान और सुनिधि चौहान के गाने सुनकर गायकी में रुचि पैदा हुई। माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया।