{"_id":"59c113d94f1c1b19688b5694","slug":"song-of-young-singer-of-himachal-dheeraj-dogra-released-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर हिमाचल के इस युवा गायक के गाने ने मचाई धमाल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
यू-ट्यूब पर हिमाचल के इस युवा गायक के गाने ने मचाई धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के उपमंडल नादौन क्षेत्र के इस युवा गायक के गाने कालियां रातां... ने यू-ट्यूब पर मचाई धमाल दी है। जी हां युवा गायक धीरज डोगरा उर्फ सिम्मी के पहले गाने कालियां रातां... ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। धीरज ने बताया कि इस सफलता के बाद उसे चंडीगढ़ की एक प्रसिद्ध कंपनी ने उन्हें ऑफर दिया है।
विज्ञापन
उनके पहले ही गाने को दिल्ली की एक कंपनी आर्टिस्टान ने यू-ट्यूब पर जारी किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से उन्हें गाने का शौक है और उन्होंने पहला गाना स्कूल में पांचवीं कक्षा में गाया था। लेकिन, उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मेहनत-मजदूरी भी की है। धीरज नादौन के साथ लगते भड़ोली क्षेत्र के डिग्गर गांव का रहने वाला है। पिता की आकस्मिक मृत्यु के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन