{"_id":"59ca84b54f1c1bd1538b495d","slug":"song-of-himachali-singer-ujala-dogra-become-big-hit-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब पर छाया इस युवा हिमाचली गायक का गाना मेरी यादें...","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
यू ट्यूब पर छाया इस युवा हिमाचली गायक का गाना मेरी यादें...
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू ट्यूब पर आजकल मेरी यादें... गाना छाया हुआ है। इस गाने को आवाज दी है हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ रहे उजाला डोगरा ने। उजाला चंबा जिला से संबंध रखते हैं और लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरी यादें गाने की लांचिंग बीते दिन हिमाचल विवि के विधि विभाग में हुई। इस दौरान विधि विभाग के चेयरमैन कमलजीत सिंह, रिटायर्ड प्रो. अमर सिंह सांख्यान, डा. संजय संधू, डा. राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
लांचिंग के बाद एक दिन में करीब सात हजार से अधिक लोगों ने गाना देखा है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में बिलासपुर के नवीन सोनी और शिमला की दिव्या नेगी ने एक्टिंग की है। गाने की सारी शूटिंग शिमला में हुई है। उजाला डोगरा अब तक कई मंचों से अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
मेरी यादें गाना उन्होंने स्वयं लिखा है और गाने की कंपोजिंग भी स्वयं ही की है।उनके दोस्त सुजानपुर से डा. सुरजीत सिंह, विधि विभाग प्रथम सेमेस्टर के रणजीत सिंह, राजेश राणा, प्रीतम सिंह भरमौरी, सन्नी बिष्ट, उत्तम चौहान और रामू ने कहा कि फुर्सत में वह अकसर कक्षाओं में भी गुनगुनाते रहते हैं। डोगरा ने बताया कि इस गाने की सफल शुरुआत से बेहद खुशी है। जल्द फैंस के लिए लीक से हटकर गाने लेकर आऊंगा।