{"_id":"5ac60d714f1c1bd2618b5a3f","slug":"sonali-of-chamba-got-first-position-in-bba-exam-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए में टॉपर इस जिला की सोनाली, कॉलेज में होगा सम्मान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बीबीए में टॉपर इस जिला की सोनाली, कॉलेज में होगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा कॉलेज की छात्रा सोनाली कुमारी ने बीबीए में प्रदेशभर में पहला स्थान झटककर जिले का नाम रोशन किया है। सोनाली की इस उपलब्धि के चलते कॉलेज प्रशासन गदगद है।
विज्ञापन
वहीं, सोनाली ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। इस उपलब्धि पर जहां पिता तरलोक चंद को सोनाली पर फक्र है तो वहीं माता चंपा देवी खुशी से फूले ही नहीं समा रही है।
विज्ञापन
जिला चंबा के मोहल्ला मुगला में रहने वाली सोनाली बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती है और इसके लिए जमकर पढ़ाई भी कर रही है। गौरतलब है कि सोनाली ने चंबा कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। अपनी मेहनत के बूते सोनाली ने प्रदेश भर में टॉप किया है।
विज्ञापन
सोनाली की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज प्रशासन उसे शुक्रवार को सम्मानित करेगा। चंबा कॉलेज की प्राचार्य सुमन बेदी ने कॉलेज स्टाफ की ओर से सोनाली को मुुबारकबाद दी है।