{"_id":"58c13fac4f1c1b0406dc4174","slug":"sonali-in-reality-show-kisme-kitna-hai-dum","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किस में कितना है दम’ में दिखेगी हिमाचल की बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
‘किस में कितना है दम’ में दिखेगी हिमाचल की बेटी
योगेंद्र अग्रवाल/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Thu, 09 Mar 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण परिवेश में पल रहे बच्चे भी आसमान छूने लगे हैं। ऐसी ही प्रतिभा की धनी है ददाहू के आरवीएन स्कूल में 9वीं कक्षा की सोनाली। इस सिरमौरी बाला का चयन छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो किस में कितना है दम के लिए हुआ है। सोनाली ने इस रिएलिटी शो में एक साथ चार ऑडिशन पास कर जगह बनाई है। सोनाली ने नाहन, चंडीगढ़, पंचकूला और जालंधर में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत सोनाली ने फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
ददाहू के साथ लगते धारटीधार क्षेत्र की बिरला पंचायत के छोटे से गांव डाबरिया की रहने वाली सोनाली को बचपन से नाचने का शौक है। वह टीवी पर प्रसारित होने वाले ऐसे डांस कार्यक्रमों को बड़ी दिलचस्पी के साथ देखती है। इन्हीं कार्यक्रमों की बदौलत सोनाली को इस क्षेत्र में कुछ करने की प्रेरणा मिली। सोनाली के पिता देविंद्र शर्मा पंचायत सचिव हैं। माता रेखा रानी गृहिणी हैं। किस में कितना है दम के फाइनल में पहुंचने पर घर सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
सोनाली के पिता देविंद्र ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी कभी टीवी पर अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि चार ऑडिशन में सोनाली ने कई बाल कलाकारों को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई है। सोनाली का कोई डांस गुरु नहीं है। टीवी पर डांस कार्यक्रम देख-देख कर ही इसमें दक्षता हासिल की है। सोनाली के बचपन का शौक ही आज उसे इस मुकाम पर लाया है।
विज्ञापन