फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Son of fourth class employee gets second rank in UGC JRF Exam

मां फोरथ क्लास कर्मचारी, रंग लाई बेटे की मेहनत, छू लिया आसमान

Sat, 03 Jun 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी) Updated Sat, 03 Jun 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Son of fourth class employee gets second rank in UGC JRF Exam

कहते हैं हौंसले बुलंद हों तो मंजिलें मिल ही जाती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है फोरथ क्लास कर्मचारी के बेटे सोनू ने। हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के सरी पंचायत के कपाही गांव के बेलदार (फोरथ क्लास कर्मचारी) के बेटे ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की नेशनल एलिजीबिलिटी टेस्ट (नेट) के जेआरएफ में दूसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ली गई हिंदी विषय की जेआरएफ परीक्षा में सोनू ठाकुर ने यह उपलब्धि हासिल की है। सोनू की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन

कॉलेज कैडर ‌रिक्रूटमेंट में इंटरव्यू में हुए थे बाहर

Son of fourth class employee gets second rank in UGC JRF Exam

गरीब परिवार से संबंध रखने वाले सोनू कुमार की प्रारंभिक पढ़ाई सरी स्कूल से हुई है। उसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सरकाघाट से की। हिंदी विषय में रुचि होने पर सोनू ने एचपीयू शिमला में पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लिया।

यूनिवर्सिटी में हिंदी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद सोनू ने नेट पास किया है। इस वर्ष सोनू ने यूजीसी जेआरएफ पास किया है। सोनू ने इसी वर्ष एचपीयू शिमला से एमफिल की पढ़ाई पूरी की है।


इसी वर्ष हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की कॉलेज कैडर की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। यहां वह इंटरव्यू में बाहर हो गए थे। एचपीयू से इस बार जेआरएफ पास करने वाले सोनू अकेले छात्र हैं। 

विज्ञापन

फोरथ क्लास कर्मचारी बेलदार हैं मां

Son of fourth class employee gets second rank in UGC JRF Exam
हिमाचल प्रदेश सरकार

सोनू ठाकुर ने सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा डॉ. धर्मपाल और शिक्षकों को दिया है। सोनू ठाकुर ने कहा उनके पिता राजकुमार निजी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता कमला लोक निर्माण विभाग में फोरथ क्लास कर्मचारी हैं। वे बेलदार हैं। 


अब केंद्र सरकार का मानव संसाधन मंत्रालय सोनू कुमार को जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत प्रतिमाह 30 हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। सरी पंचायत के संजय कुमार, गांव के डॉ. जोगिंद्र सकलानी ने सोनू कुमार और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed