श्रीलंका में रैंप पर जलवे बिखेरेंगी हिमाचल की बेटी स्माइली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना की बेटी स्माइली श्रीलंका में रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरेंगी। स्माइली श्रीलंका में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया यूनिवर्स में हिस्सा लेने के शनिवार को रवाना होंगी।
प्रतियोगिता श्रीलंका में 11 से 14 जून तक होगी। इसी सौंदर्य प्रतियोगिता में स्माइली मिस नार्थ इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। स्माइली ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए खूब तैयारी की है। प्रतियोगिता जीतना उनका लक्ष्य है।
मिस नार्थ इंडिया 2018 का खिताब जीत चुकीं है स्माइली
बेशक जिला ऊना देश के उन सौ जिलों में शुमार है, जहां शिशु लिंगानुपात काफी कम है, लेकिन ऊना की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं, बल्कि श्रेष्ठ बनकर निकली हैं।
दिल्ली में हुई एक सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस नार्थ इंडिया 2018 का खिताब जीत चुकीं स्माइली अब श्रीलंका में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरेंगी। एक साधारण परिवार में जन्मीं स्माइली के पिता विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि माता ब्यूटी सैलून चलाती हैं।
स्माइली शिमला में नर्सिंग की छात्रा हैं। बचपन से मॉडलिंग में जाने की इच्छा पाले स्माइली का सपना इस फील्ड में आगे बढ़कर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।