फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Singer Rajiya Shan in Star Plus Show Dil Hai Hindustani.

रिएलटी शो 'दिल है हिंदोस्तानी में' चमकी ये बेटी, जज भी हुए कायल

Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Singer Rajiya Shan in Star Plus Show Dil Hai Hindustani.

सुर संगीत की दुनिया में हिमाचल के जिला ऊना की बेटी रजिया शान ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। स्टार प्लस के शो दिल है हिंदोस्तानी में रजिया ने दमा दम मस्त कलंदर गीत पर परफार्म कर अगले राउंड में जगह बना ली है। ऊना की बेटी ने मंच पर अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि शो के जज भी रजिया के कायल हो गए।

विज्ञापन


रजिया से पहले संगीत के क्षेत्र में जिला से संबंधित मास्टर नितिन भी टीवी शो में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। टीवी पर रजिया की आवाज को सुनने के लिए जिला वासी कई दिनों से इंतजार में थे। रात को रजिया को टीवी शो में देखकर लोगों ने जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में अमन कुमार, विनोद शर्मा, शिव कुमार, वासुदेव और राकेश कुमार ने कहा कि बेटी रजिया ने टीवी शो में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर जिला का ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उधर, उपायुक्त विकास लाबरू ने बेटी रजिया को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैहतपुर के साथ लगते बनगढ़ गांव के बैंड मास्टर शान मोहम्मद की छोटी बेटी रजिया को गाने का शौक बचपन से ही था। रजिया ने शुरूआती तालीम गांव में लेकर उच्च शिक्षा जखेड़ा स्कूल में पूरी की। रजिया संगीत में प्रो. परमहंस आहुजा को अपना उस्ताद मानती हैं।

‘रियल घोस्ट स्टोरी’ में दिखेगी हिमाचल की तनु प्रिया

Singer Rajiya Shan in Star Plus Show Dil Hai Hindustani.

करसोग की बेटी तनुप्रिया घोस्ट स्टोरी ऑफ शिमला सीरियल में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह सीरियल भूत-प्रेत की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वह इससे पहले भी लाइफ ओके पर प्रसारित भक्ति की शक्ति सीरियल में बेहतर अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के साथ बड़े पर्दे पर भी प्रख्यात अभिनेता रणवीर कपूर के साथ तमाशा फिल्म में नजर आ चुकी हैं। तनु प्रिया को कई सीरियलों के ऑफर आ रहे हैं। बॉलीवुड की दो-तीन फिल्मों में काम करने के लिए ऑडिशन दे चुकी हैं।

तनु प्रिया ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। करसोग कॉलेज में 2011 से 2014 तक यूथ फेस्टिवल में हर साल बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत चुकी हैं। गेयटी थियेटर शिमला में डेथ ऑफ आर्ट, सेल्समैन, टाइपिस्ट, सिलाई ऑफ इनोसेंस आदि शो में भी प्रतिभा के जौहर दिखा चुकी हैं। लघु नाटक बाहरी राज्यों में भी प्रदर्शित हो चुके हैं।

तनु प्रिया ने बताया कि हिमाचली फिल्मों सांझ और नट्ठ पज्ज में भी मुख्य किरदार निभाया है। तनुप्रिया करसोग के न्यारा गांव की रहने वाली हैं। पिता लगनु राम भारद्वाज वन विभाग से रिटायर्ड आरओ हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

तनु प्रिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग से जमा दो की शिक्षा ग्रहण की। स्नातक की शिक्षा करसोग कॉलेज से ली। उन्होंने कहा कि अगर हौसले बुलंद हों तो हिमाचल की बेटियां किसी भी क्षेत्र के शीर्ष तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed