फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   singer payal thakur to perform stage show in Saint Petersburg Russia

रूस के फेस्टिवल वी कैन में आवाज का जादू बिखेरेगी देवभूमि की पायल

Fri, 13 Apr 2018 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Fri, 13 Apr 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
singer payal thakur to perform stage show in Saint Petersburg Russia

नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया कुल्लू की छात्रा पायल ठाकुर रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। आठवीं की छात्रा तेरह साल की पायल रूस के सेंट पीटसवर्ग शहर में होने वाले फेस्टिवल वी कैन में रूस के प्रतिष्ठित लोगों और विभिन्न देशों के आए हुए प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी आवाज का जादू बिखरेंगी।

विज्ञापन


चैरिटी फाउंडेशन काइंड पीपल की ओर से करवाए जाने वाले महोत्सव के लिए कुल्लू की पायल का चयन हुआ है। इस महोत्सव के लिए चयनित होने वाली पायल देशभर की एकमात्र विशेष छात्रा है। पायल देख नहीं सकती है, बावजूद इसके उसने अपने हुनर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन


इससे पहले वह सारेगामापा लिटिल चैंप के दौरान सुर्खियों में आई थी। पायल ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाकर सारेगामापा के जजों को भावुक कर दिया था। पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ ने पायल के पिता को मंच से ही टैक्सी देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की कुल्लू इकाई सचिव शालिनी वत्स किमटा ने कहा कि पायल के हौसले से दूसरे बच्चों को प्रेरणा मिलती है। 15 अप्रैल को पायल कुल्लू से रवाना होगी। 18 अप्रैल को सेंट पीटसवर्ग में वह प्रस्तुति देगी। 


पायल की माता सुनीता ने कहा कि पायल ने कभी हिम्मत नहीं हारी। पायल आज दूसरे दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा बनी है। वहीं पायल ठाकुर ने कहा कि रूस में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रूस में वह बॉलीवुड के गाने गाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed