{"_id":"58345bbf4f1c1b234113b0e5","slug":"singer-gaurav-kondal-selected-for-rising-star-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई मेहनत, राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया में दिखेगा हिमाचल का गौरव","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
रंग लाई मेहनत, राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया में दिखेगा हिमाचल का गौरव
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान के बाद अब गौरव कौंडल की आवाज पहाड़ों से निकल कर देश भर में गूंजेगी। बिलासपुर के गौरव को राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में एंट्री मिल गई है। हाल ही में गेयटी थियेटर शिमला में हुई वायस ऑफ हिमालय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद गौरव ने राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में करीब 22 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मूल रूप से जिला की बड़गांव पंचायत से संबंध रखने वाले गौरव कौंडल पहले भी गायकी के क्षेत्र में कई पुरस्कार और अवार्ड जीत चुके हैं। अपनी सशक्त गायन प्रतिभा के दम पर गौरव देश भर के लोगों में अपनी गायिका का जादू बिखेरेंगे। इस उपलब्धि के बाद गौरव को बधाइयों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
बचपन से संगीत में रुचि रखने वाले गौरव कौंडल एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन अपनी गायिका से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रदेश भर के मंचों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ-साथ गौरव भगवती जागरणों के माध्यम से धार्मिक गायन में भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
प्ले बैक सिंगर बनने का है सपना : गौरव
गौरव कौंडल ने बताया कि वायस ऑफ हिमालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है। इसका श्रेय उन्होंने अपने चाचा विजय सिंह को दिया है। साथ ही वायस ऑफ हिमालय के डायरेक्टर महेश चंद का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना प्ले बैक सिंगर बनने का है। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।