सर्विया में मुक्के बरसाएंगा हिमाचल का ये बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का बेटा सर्विया में होने वाले यूरोनियन कप में मुक्के बरसाएगा। पिछले माह दिल्ली में वाको इंडिया के सौजन्य से हुए किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप में चंबा के सिमरनजीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है।
इस जीत के बाद सिमरनजीत का चयन सर्विया में होने वाले यूरोपियन कप के लिए हुआ है। 16 से 19 मार्च तक होने वाली चैंपियनशिप में सिमरनजीत सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सिमरनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। वे इससे पहले भी दो मेडल विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं।
छोटा भाई और दोस्त करते हैं मदद
पिछले साल मंडी में हुई राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी सिमरनजीत ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद छत्तीसगढ़ में में भी गोल्ड हासिल किया था।
दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में भी सिमरनजीत ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है।सिमरनजीत ने बताया कि सर्विया में होने वाले फेडरेशन कप में देश भर से 15 किक बॉक्सर भाग लेंगे।
हिमाचल से उनका चयन हुआ है। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उनकी प्रतिभा को निखारने में उनका छोटा भाई सतेंद्र सिंह और उनके करीबी मित्र सुशील बत्ता मदद करते हैं। सर्विया में होने वाली प्रतियोगिता के लिए वे तैयार हैं। इस प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।