फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shubham won mr photogenic bloom fair title

बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हिमाचल का गबरू

Sat, 19 Nov 2016 12:03 AM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
shubham won mr photogenic bloom fair title

सूबे का गबरू बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार है। अपनी खूबसूरती और दिलकश अंदाज के दम पर बिलासपुर के शुभम ठाकुर ने मिस्टर फोटोजेनिक ऑफ ब्लूम फेयर इंडिया का खिताब जीता है। मिस्टर एंड मिस ब्लूम फेयर इंडिया-2016 वे टू बॉलीवुड के नाम से जयपुर में हुई प्रतियोगिता में देश के करीब 18 युवाओं ने भाग लिया। शुभम सबसे छोटी उम्र के प्रतिभागी रहे। 

विज्ञापन


खिताब जीतने के बाद अब 19 वर्षीय शुभम ठाकुर वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में अभिनय करते दिखाई देंगे। प्रतियोगिता के लिए जीरकपुर (चंडीगढ़) में ऑडिशन हुए थे। इसमें 18 युवाओं का चयन किया गया। इनमें 12 युवक और छह युवतियां शामिल रहीं। 12 से 14 नवंबर तक जयपुर में ग्रैंड फिनाले हुआ। 
विज्ञापन


प्रसिद्ध निर्देशक हसनैन हैदराबादवाला, मिस चार्मिक फेस ऑफ इंडिया की विजेता जसप्रीत कौर, मिस इंडिया दीवा की डायरेक्टर हेड इसरैन वादी और ब्लूम फेयर इंडिया के सीईओ अहमद कबीर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों को एक्टिंग के गुर भी सिखाए गए। साथ ही बॉलीवुड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ठाकुर मूलतया जकातखाना (स्वारघाट) जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बीएससी फाइनल के छात्र हैं। 12वीं तक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगतखाना से की है। शुभम के पिता अमर सिंह किसान हैं, जबकि माता प्रेमलता गृहिणी हैं। 


बॉलीवुड में एंट्री करना है शुभम का सपना 
‘अमर उजाला’ से बातचीत में शुभम ठाकुर ने बताया कि बचपन से एक्टिंग का शौक रहा है। मिस्टर एंड मिस ब्लूम फेयर इंडिया-2016 वे टू बॉलीवुड ने उनके हुनर को नई उड़ान दी है। इसे बरकरार रखते हुए बॉलीवुड तक का सफर तय करना है। किस्मत ने साथ दिया तो जल्द बॉलीवुड में एंट्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed