फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shivani Rana Wins Three Gold in Rifle Shooting.

गरीब परिवार की बेटी ने कायम की मिसाल, शूटिंग में लगाई गोल्डन हैट्रिक

Tue, 23 Aug 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर) Updated Tue, 23 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Shivani Rana Wins Three Gold in Rifle Shooting.
शिवानी राणा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं, चाहे वह रंगमंच की दुनिया हो या खेल का मैदान। बिलासपुर जिले के छत स्कूल की शिवानी राणा में भी प्रतिभा की कमी नहीं हैं। शिवानी ने बिलासपुर में हुई जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्डन हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में उन्होंने तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्हें लड़कियों के वर्ग में बेस्ट निशानेबाज के खिताब से भी नवाजा गया है। छत पंचायत के खच्यूट गांव की रहने वाली शिवानी तीन वर्षों से राइफल शूटिंग सीख रही हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने दो गोल्ड मेडल जीते थे।
विज्ञापन


उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिवानी के पिता देशराज दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता निजी स्कूल में टीचर हैं। कोच मेजर बिशन सिंह ने बताया कि शिवानी में गजब की प्रतिभा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिले तो वह काफी आगे जा सकती हैं। कहा कि अब 25 से 29 अगस्त तक सोलन में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवानी के प्रदर्शन पर नजरें टिकी हैं। बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने 12 पदक जीते हैं।

स्कूल में खिलाड़ियों का किया स्वागत

Shivani Rana Wins Three Gold in Rifle Shooting.
स्कूल की टीम का सोमवार को ग्राम पंचायत छत में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला

शिवानी राणा ने शूटिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन गोल्ड पदक जीते हैं। कार्तिक पुंडीर ने एक गोल्ड, आंचल पुंडीर ने दो सिल्वर, प्रिंस ने दो कांस्य, यथार्थ ठाकुर ने कांस्य पदक तथा किरण सिंह ने एक सिल्वर और दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। साथ ही ऑल ओवर ट्रॉफी भी टीम ने जीती है।  

स्कूल की टीम का सोमवार को ग्राम पंचायत छत में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर की अगुवाई में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधान ऊषा ठाकुर ने शिवानी राणा को तीन गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी।

लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रीता देवी, प्रवक्ता निक्का राम धीमान और हरिंद्र पठानिया ने भी बधाई दी। इस दौरान पंचायत उपप्रधान विशन सिंह, प्रवक्ता कश्मीर चंद, विरेंद्र चड्ढा, शशिपाल और मदन लाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed