फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shivam in a lead role on zee tv serial bin kuch kahe

छोटे पर्दे पर लीड रोल में दिखेगा देवभूमि का होनहार

Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Shivam in a lead role on zee tv serial bin kuch kahe

देवभूमि कुल्लू के शिवम सूद छोटे पर्दे पर अपने अभिनय के जौहर दिखाएंगे। जी टीवी पर छह फरवरी से प्रसारित होने वाले ‘बिन कुछ कहे’ सीरियल में लीड रोल में दिखेगा। इससे पहले शिवम कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। शिवम कुल्लू शहर के सरवरी से संबंध रखते हैं। मुंबई में कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़ अभिनय का रास्ता पकड़ने वाले शिवम इन दिनों इस सीरियल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


इन दिनों जयपुर में शूटिंग चल रही है। कुल्लू के ओएलएस व केवीएस में शिक्षा ग्रहण करने के बाद शिवम ने चंडीगढ़ से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बचपन से ही वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि रखते थे। अभिनय का जुनून धीरे-धीरे बढ़ता गया। थियेटर व अन्य काम के चलते वह इंदौर में भी रहे और यहां उन्होंने मिस्टर इंदौर का खिताब हासिल किया। 

विज्ञापन

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ अभिनय में चुना कॅरियर

Shivam in a lead role on zee tv serial bin kuch kahe

मुंबई में बतौर कंप्यूटर इंजीनियर शिवम की तैनाती हुई। नौकरी के साथ शिवम ने अभिनय में भी अपना कॅरियर तलाशा और पृथ्वी राज चौहान धारावाहिक में ब्रेक मिला। इसके बाद शिवम अभिनय क्षेत्र में आगे बढ़ते गए। शिवम जमाई राजा, क्राइम पेट्रोल, रियलिटी शो क्रंच समेत कई धारावाहिकों में अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

अब उन्हें ‘बिन कुछ कहे’ सीरियल में लीड रोल करने का मौका मिला है। शिवम के पिता श्याम सुंदर ने कहा कि उन्हें बेटे शिवम पर नाज है। अमर उजाला से बातचीत में शिवम ने कहा कि यह सीरियल दो लव स्टोरी पर आधारित है। छोटे पर्दे में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है, जो आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed