फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shivali thakur topper in Himachal allied services

अलाइड परीक्षा में इस बेटी ने प्रदेश में किया टॉप, पहली बार दिया था एग्जाम

Fri, 04 Aug 2017 01:20 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 04 Aug 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Shivali thakur topper in Himachal allied services
माता-पिता के साथ शिवाली ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग की अलाइड सर्विस परीक्षा में मंडी की शिवाली ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के शिवाबदार इलाके के स्प्रेई गांव की शिवानी ने पहली बार अलाइड परीक्षा दी थी। शिवाली को तहसील कल्याण अधिकारी का पद मिला है। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में शिवाली ने कहा कि उन्होंने अलाइड सर्विस की परीक्षा को कोचिंग नहीं ली थी।सेल्फ स्टडी से मुकाम हासिल किया है।

उनका मानना है कि कोचिंग से व्यापक स्टडी नहीं हो पाती है। कोचिंग वाले संस्थान सिर्फ एक चीज पर फोकस रखते हैं। इस कारण व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास नहीं हो पाता है। 

विज्ञापन

पहली बार दी थी परीक्षा

Shivali thakur topper in Himachal allied services

उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य एचएएस और आईएएस की परीक्षा है। इसके लिए मेहनत कर रही हैं। प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो सेल्फ स्टडी को महत्व दें।

शिवाली की प्रारंभिक पढ़ाई एसबीएम महाजन बाजार स्कूल मंडी से हुई है। उसके बाद दसवीं डीएवी मौहल (कुल्लू) से की। जमा दो डीएवी स्कूल खलियार से की। बीएससी डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ और एमएससी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से की है।

इसके बाद अलाइड सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू की। शिवाली के पिता रामचंद्र लोक निर्माण विभाग मंडी में अधीक्षक के पद पर है। माता चंपा कुमारी शिवाबदार क्षेत्र के मैहणी स्कूल में भाषा अध्यापक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed