{"_id":"5ceb851abdec22076100c6a9","slug":"shiv-shankar-damru-wala-bhajan-by-folk-singer-manoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को खूब भा रहा मनोज का गाया शिव शंकर डमरु वाला भजन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लोगों को खूब भा रहा मनोज का गाया शिव शंकर डमरु वाला भजन
Mon, 27 May 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर में कई प्रतिभाएं छिपी हैं, जो ज्यादा दिखावे से दूर रहती हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा पांवटा उप मंडल की ग्राम पंचायत माजरा के मेलियों गांव से है। भजन गायकी के क्षेत्र में भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ काम कर चुके मनोज कुमार के भजनों को यू ट्यूब में भी खूब वाहवाही मिल रही है। उनके भजन शिव शंकर डमरु वाले को खूब पसंद किया गया है।
विज्ञापन
इस सफलता के बाद 25 अप्रैल को पांवटा के भजन गायक दिव्य चैनल पर लाइव राम भजन प्रसारण में नजर आए। माजरा क्षेत्र के मनोज कुमार कई वर्षों तक चंडीगढ़ में रहे हैं। शुरू से गायिका को पसंद करते रहे हैं। मनोज ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि संगीत की दुनिया में अलग मुकाम बनाना चाहते हैं। भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ गीता सार समेत कई भजनों में साथ अपनी आवाज दे चुके हैं।
विज्ञापन
अभी तक गीता सार, राम भजन समेत कुछ भजनों की कैसेट्स में आवाज दे चुके हैं। 2019 में शिवरात्रि पर्व पर शिव भजन शंकर डमरु को लोगों ने खूब पसंद किया। मनोज कुमार मूल रूप से पांवटा के माजरा पंचायत के मेलियों गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि बचपन से गायकी का शौक था। अपने गुरु डॉ. राजकिशन कल्याण से प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ली। सबसे बेहतर अनुभव 2009 में अनूप जलोटा के साथ काम करने का मौका रहा। इसके अलावा 2019 में राम भजन टी सीरीज के बैनर तले वीसीडी आई थी। अब वह माता रानी की भेंट की कैसेट्स निकाल रहे हैं।
इसके लिए देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून व हिमाचल में लोकेशन तलाशी जा रही है। इसकी शूटिंग बेहतरीन ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर होगी। वर्तमान में भी गुरु विनोद सूद से संगीत शिक्षा ले रहे हैं। हिमाचल के आस्था केंद्र चूड़धार, भंगायनी माता मंदिर हरिपुरधार, श्रीरेणुका जी, सहस्रधारा समेत शूटिंग को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा गजल, हिंदी व पंजाबी गीत गाते हैं।