फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shiv om and surender singh will play in pro kabaddi league season-5

प्रो कबड्डी लीग में दम दिखाएंगे हिमाचल के दो और गबरू

Tue, 23 May 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 23 May 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
shiv om and surender singh will play in pro kabaddi league season-5

प्रो कबड्डी लीग सीजन- 5 में ऊना जिले के गांव देहलां निवासी सुरेंद्र सिंह का चयन टीम यू-मूंबा के लिए हुआ है। टीम की तरफ से खेलने के लिए सुरेंद्र का छह लाख रुपये में करार हुआ है। कबड्डी खिलाड़ी सुरेंद्र ने प्रदेश सहित जिले का नाम चमकाया है। आने वाले दिनों में सुरेंद्र यू-मूंबा टीम में अपना दमखम दिखाएगा।

विज्ञापन


कड़ी मेहनत के बाद सुरेंद्र सिंह ने इस मुकाम को हासिल किया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में सुरेंद्र ने बताया कि बचपन से उनको कबड्डी खेलने का शौक था। सुशील पुत्र जसवंत सिंह देहलां गांव का रहने वाला है। उसके पिता विदेश में बतौर चालक काम करते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान समय में देहलां के सरकारी स्कूल में जमा दो कक्षा का छात्र भी है। सुरेंद्र सिंह इससे पहले राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अपना हुनर दिखा चुका है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुशील को दिया है। सुरेंद्र ने बताया कि दसवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसका चयन बिलासपुर के स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हो गया। जहां पर उसने खेल की बारीकियों को सीखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह देहलां स्कूल में पढ़ने के लिए आए, जहां पर जमा दो की पढ़ाई कर रहा है। हाल के वर्षों में सफलता ने सुरेंद्र के कदम चूमने शुरू कर दिए। सीढ़ी दर सीढ़ी सुरेंद्र ने हर पड़ाव को लांघना शुरू कर दिया। वर्ष 2016 में नैनादेवी में आयोजित ट्रायल में उसका चयन जूनियर नेशनल के लिए हुआ। इसके बाद इसका चयन सीनियर नेशनल के लिए भी हुआ।

जोधपुर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा को प्रर्दशित किया। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित हुए प्रो कबड्डी टीम के ट्रायल में भी उसने अपनी किस्मत आजमाई और उसकी किस्मत उसका साथ दे गई। हजारों की संख्या में चयनित कमेटी ने सुरेंद्र के भीतर छिपे हुनर को परख लिया और उसे अगले दौर के लिए चयनित कर लिया।

इसके बाद गांधीनगर में आयोजित कैंप के माध्यम से उनका चयन प्रो कबड्डी लीग की टीम यू-मूंबा के लिए हुआ है। टीम की तरफ से उसको छह लाख रुपये की बोली से खरीदा गया है। यूं-मूंबा टीम में चयन के बाद सुरेंद्र को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।


प्रो कबड्डी में खेलेगा नालागढ़ का एक और गबरू 
इस बार का प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 हिमाचल के बाशिंदों खासकर नालागढ़ के लिए रोमांच लेकर आया है। नालागढ़ के दभोटा निवासी कबड्डी स्टार अजय ठाकुर व राजपुरा निवासी अभिनंदन ठाकुर के बाद एक और खिलाड़ी कबड्डी लग में दम दिखाएगा। अजय ठाकुर को प्रेरणा मानने वाले दभोटा के ही शिव ओम का चयन इस बार के प्रो कबड्डी लीग के सीजन के लिए हुआ है।

शिव ओम को यू मुंबा ने 6 लाख की बोली देकर खरीदा है। शिव ओम साई हॉस्टल बिलासपुर में पढ़ाई कर चुके हैं और स्थानीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीतने के बाद अंडर-19 नेशनल भी खेला। वह दो बार 2014 और 2015 में सीनियर नेशनल कबड्डी खेल चुके हैं। शिवओम ने कहा कि वह रोजाना तीन घंटे अभ्यास करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को वह अपना आईडियल मानते हैं और गुरु भी हैं। इसके अलावा उनके गुरु व आदर्श राकेश कुमार पम्मी व जयपाल चंदेल भी हैं। शिव ओम का सपना है कि वह टीम इंडिया के लिए खेले और गोल्ड मेडल हासिल करें। 


ऐसे हुआ चयन
प्रो कबड्डी लीग में चयन के लिए वह अपने गुरुओं को श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा कि अपने गुरुजनों की वजह से वह चंडीगढ़ में ट्रायल देने गए, जहां से उनका चयन हुआ और उसके उपरांत वह गुजरात कैंप में गए, जहां से वह सेलेक्ट होकर मुंबई पहुंचे। मुंबई में कैंप लगाने के बाद उनका चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed