{"_id":"5d47d4708ebc3e6d250dc44e","slug":"shimla-shivya-to-play-sita-role-in-tv-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी सीरियल में आज से सीता के किरदार में नजर आएंगी शिमला की शिव्या","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
टीवी सीरियल में आज से सीता के किरदार में नजर आएंगी शिमला की शिव्या
Tue, 06 Aug 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की बेटी शिव्या पठानिया एक बार फिर छोटे परदे पर डंका बजाने की तैयारी में है। शिव्या राम सिया के लव-कुश नाटक में नजर आएंगी। शिव्या सीता के किरदार में दिखेंगी। शिमला की शिव्या इससे पहले भी कई सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन
लव-कुश का प्रसारण 5 अगस्त से कलर्स चैनल पर होगा। राम के किरदार में हिमांशु जोशी नजर आएंगे। शिव्या पठानिया ने बताया कि घर पर उनके परिवार के सदस्य राम-सीता की पूजा करते हैं। सीता के किरदार में देखकर उनके परिवार वालों को खुशी होगी।
विज्ञापन
सीरियल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ तिवारी हैं। इससे पहले भी शिव्या एक रिश्ता साझेदारी, हम सफर, दिल ढूंढता है कहीं और राधा कृष्णा सीरियल में काम कर चुकी हैं। शिव्या ने 12वीं तक की पढ़ाई शिमला में ही पूरी की है। उनके पिता सुभाष पठानिया श्रम एवं रोजगार कार्यालय से लॉ ऑफिसर पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता पुष्पा पठानिया समाजसेवा से जुड़ी हैं। उनकी छोटी बहन और भाई पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन