फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla's Prerna Gupta became a flying officer in indian air force

शिमला की प्रेरणा गुप्ता भारतीय वायु सेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Tue, 11 Aug 2020 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Shimla's Prerna Gupta became a flying officer in indian air force
फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

शिमला की प्रेरणा गुप्ता का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। प्रेरणा गुप्ता ने फरवरी 2020 में देहरादून से फ्लाइंग ऑफिसर के लिए जरूरी एसएसबी और एएफसीएटी की परीक्षा उत्तीर्ण की। अब एयर फोर्स के हैदराबाद ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हासिल करेंगी। प्रेरणा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से हासिल की है।

विज्ञापन


आगे की पढ़ाई दिल्ली विवि से स्नातक और अन्ना मलाई विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता जितेंद्र गुप्ता राज्य सरकार के राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता कमलेश गुप्ता रिजनल ईपीएफ कार्यालय शिमला में कार्यरत हैं। प्रेरणा गुप्ता ने सफलता का परिजनों और शिक्षकों को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed