फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shilpa's voice resonates in Bollywood

हमीरपुर: बॉलीवुड में खूब गूंज रही शिल्पा की आवाज

Fri, 19 Mar 2021 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Shilpa's voice resonates in Bollywood
शिल्पा सुरोच - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के कल्लर गांव की शिल्पा सुरोच बॉलीवुड में आवाज का जलवा बिखेर रही हैं। शिल्पा ने आठ मार्च को रिलीज हुई वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स के गाने जवानी... में अपनी आवाज दी है। इस गाने को आनंद भास्कर ने लिखा है और शिल्पा ने इसे अपनी आवाज दी है। शिल्पा के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और अपना व्यवसाय करते हैं। शिल्पा ने जालंधर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है, लेकिन बचपन से ही गाने का शौक रखने वाली शिल्पा ने इंजीनियरिंग छोड़ संगीत के क्षेत्र को चुना और अब इसी क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं। 

विज्ञापन


कोरोना से पूर्व जनवरी 2020 में इन्होंने जय मम्मी दी फिल्म के गानों में मीका के साथ अपनी आवाज दी थी। इसके बाद लॉकडाउन के चलते काम प्रभावित रहा, लेकिन शिल्पा ने कई महत्वपूर्ण मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। इन्होंने 12 वेब सीरीज के गानों में अपनी आवाज दी है। इनमें बॉम्बे बेगम्स के अलावा मिर्जापुर-दो भी शामिल है। शिल्पा ने कई टीवी शो के टाइटल ट्रैक भी गाए हैं। पहाड़गंज फिल्म का टाइटल ट्रैक भी इन्होंने ही गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed