{"_id":"5dd817588ebc3e547a44a612","slug":"shilpa-kumari-of-mandi-will-serve-in-army-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पुलिस में सेवाएं देंगी हिमाचल के मंडी की शिल्पा कुमारी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना पुलिस में सेवाएं देंगी हिमाचल के मंडी की शिल्पा कुमारी
Fri, 22 Nov 2019 10:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
शिल्पा कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी की कोटली तहसील के नलोह गांव की शिल्पा कुमारी सेना पुलिस में भर्ती होने वाली पहली युवती बन गई हैं। सितंबर माह में सेना में युवतियों की खुली भर्ती अंबाला के खडगा स्टेडियम में करवाई गई।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर की युवतियों ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति से 13 युवतियों ने शारीरिक परीक्षा पास कर 26 अक्तूबर को लिखित परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें शिल्पा कुमारी का चयन हुआ। निदेशक भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि शिल्पा को 18 दिसंबर को प्रशिक्षण के लिए बंगलूरू स्थित सेना पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन