फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shilpa joshi of kunihar solan has made her Bollywood debut in singing

बॉलीवुड में बजा हिमाचल की बेटी का डंका, अपनी आवाज के दम पर बनाई पहचान

Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुनिहार (सोलन) Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Shilpa joshi of kunihar solan has made her Bollywood debut in singing

जिले के हाटकोट (कुनिहार) की शिल्पा जोशी बॉलीवुड में अपनी आवाज का लोहा मनवा रही हैं। शिल्पा ने पहला प्यार गीत से बॉलीवुड में पहचान बनाई है। इस गीत को यू-ट्यू्ब पर भी मिलियन लोगों ने पसंद किया है।

विज्ञापन


बचपन में मां को खो देने के बाद शिल्पा के पिता राजेंद्र जोशी ने दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दी। बचपन से गायकी का शौक रखने वाली शिल्पा ने पहले एयर होस्टेस की जॉब छोड़ी, फिर विदेश में एक कंपनी में आला अधिकारी के पद पर कुछ समय कार्य कर इसे भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


आज हिमाचल की बेटी बॉलीवुड सहित इंडोनेशिया, सिंगापुर, जापान, मालदीव सहित कई देशों में अपनी आवाज के दम पर नाम कमा रही हैं। 21 दिसंबर को शिल्पा की नई एलबम होस्टल रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राकोन और मस्कोट की ओर से प्रस्तुत इस एलबम में म्यूजिक अशोक ने दिया है, जबकि गाना शिल्पा ने खुद लिखा और गाया है। निर्देशन राहुल शर्मा और सदना मिन्हास ने किया है।


शिल्पा ने बताया कि कुनिहार क्षेत्र में होने वाले किसी भी सामाजिक कार्य के लिए और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजेंद्र जोशी और बड़ी बहन शिप्रा जोशी को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed