हिमाचल की बेटी की गायकी के जज भी हुए कायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दमदार आवाज के दम पर हिमाचल की एक और बेटी ने टीवी चैनल पर धमाल मचा दी है। हमीरपुर की रहने वाली शिल्पा सरोच ने एंड टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग शो द वायस इंडिया सीजन-2 में एंट्री की है। 11 दिसंबर को प्रसारित हुए शो में अपनी गायकी से निर्णायक मंडल के साथ-साथ देश भर की जनता को अपना दीवाना बनाने वाली शिल्पा सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर का टाइटल सांग गा चुकी हैं।
साथ ही शिल्पा ने ऋतिक रोशन के ऑन लाइन शॉपिंग विज्ञापन में भी अपनी आवाज दी है। 26 वर्ष वर्षीय शिल्पा ने इस शो के लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया था। ऑडिशन को पार करने के बाद शिल्पा टॉप-49 में पहुंच गई हैं। 11 दिसंबर को टीवी पर प्रसारित हुए शो में शिल्पा सुरोच ने इंतहा हो गई इंतजार की... गीत प्रस्तुत किया।
जिसे सुनकर शो के निर्णायक मंडल में शामिल संगीत निर्देशक सलीम, गायक शान मुखर्जी, बैनी दयाल व नीति मोहन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शिल्पा के गीत को स्टैंडिंग ऑवेशन दिया। इस शो का प्रसारण हर शनिवार व रविवार को एंड टीवी पर रात नौ से दस बजे तक होता है।
शिल्पा ने अपनी गायकी से देश को बनाया दीवाना
इसके बाद शिल्पा को किसी एक जज की टीम में शामिल होने का विकल्प मिला है, जिसमें शिल्पा ने बैनी दयाल की टीम को चुना। अब बैटल राउंड होगा, जिसमें शिल्पा अपनी टीम में शामिल प्रतिभागियों के साथ कंपीटिशन करेंगी। टीम के दो लोग एक साथ गीत को
प्रस्तुत करेंगे, जिसमें एक प्रतिभागी आगे जाएगा, जबकि दूसरा शो से बाहर होगा। इस कंपीटिशन की शूटिंग 19 दिसंबर से मुंबई में होगी, जबकि इसका प्रसारण जनवरी में होगा। शिल्पा के पिता सुशील सरोच बिजनेसमैन हैं, जबकि माता वीना गृहिणी हैं।
सपना है हिमाचल का नाम रोशन करूं
अमर उजाला से बातचीत में शिल्पा ने बताया कि बचपन से ही गाने का शौक था। हालांकि, कहीं संगीत की शिक्षा नहीं है, लेकिन शौक के चलते कॉलेज टाइम में प्रतियोगिताओं में गाना शुरू किया।
जहां मिली जीत के बाद हौसला बुलंद हुआ। उनका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाएं और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने हिमाचल वासियों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक सपोर्ट करें।