{"_id":"5d3ff8ba8ebc3e6ca9217bb8","slug":"shilpa-from-hamirpur-himachal-is-performing-on-small-screen-tv-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे पर्दे पर हमीरपुर की शिल्पा सुरोच की आवाज का जादू","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
छोटे पर्दे पर हमीरपुर की शिल्पा सुरोच की आवाज का जादू
Tue, 30 Jul 2019 01:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारत के एक चैनल पर प्रसारित होने वाले संगीत कार्यक्रम में हमीरपुर के कल्लर गांव की शिल्पा सुरोच ने भी प्रतिभा दिखाई है। लगातार दो दिन शिल्पा की प्रस्तुति का टेलीकास्ट हुआ। शनिवार और रविवार को रात नौ बजे इसका प्रसारण हुआ है।
विज्ञापन
शिल्पा ने खुद के लिखे गए गए और कंपोज किए गए गाने ....कहता न क्यों और हिमाचली फोक को मैशअप कर प्रस्तुति दी है। शिल्पा ने काला घगरा सियाई के धोबन पाणिये जो चली है.. और नीरू चली घूमदी...सहित करीब 10 गाने गाए।
विज्ञापन
शिल्पा इससे पहले भी कम मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए फ्रंटफुट पर खेल गाना भी गाया है। इसके अलावा कई टीवी शो के टाइटल ट्रैक में आवाज दी है। शिल्पा ने प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली से की है।
विज्ञापन
जालंधर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। वे बचपन से संगीत प्रेमी रही हैं और इंजीनियरिंग छोड़कर करीब चार साल पूर्व मुंबई में आईं और अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली है। शिल्पा के पिता सुशील सुरोच और माता वीना सुरोच दिल्ली में व्यवसायी हैं।