देवभूमि की बेटी ने दी थी आत्मदाह की चेतावनी, अब इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबले में दिखाएगी दमखम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी शिखा पटियाला में होने जा रही इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएगी। वीरवार को हैंडबाल ओलंपिक कोच सोना जसवाल, ऊना महाविद्यालय के कोच रमेश सैणी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा को रवाना किया।
जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर घुमारवीं में चल रहा है। इसमें शिखा प्रशिक्षण हासिल करेगी। वहीं प्रशिक्षण हासिल करने के बाद हैंडबाल की टीम पटियाला में होने जा रही चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इससे पहरले अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भी शिखा का चयन इंटर यूनिवर्सिटी टीम के लिए नहीं हुआ था।
आत्मदाह की दी थी चेतावनी
इससे नाराज होकर शिखा ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने भी मामले को लेकर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक को जांच के लिए लिखा था। वहीं खेल निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने शिखा का रिकार्ड को देखते हुए शिखा को प्रशिक्षण शिविर में
हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। हैंडबाल ओलंपिक कोच सोना जसवाल सहित अन्यों ने शिखा का समर्थन किया था। वहीं जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के खेल निदेशक ने दूरभाष पर सूचना देकर शिखा को घुमारवीं कैंप में हिस्सा लेने के लिए भेजने को कहा है।